बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर:- स्पीड का खौफनाक खेल! कार ने पहले स्कूटी उड़ाई, फिर स्कूल बस से जा भिड़ी, स्कूटी चालक गंभीर, अपोलो रेफर

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने रविवार सुबह करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में स्कूटी सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि स्कूली मिनी बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही कार क्र.CG 10 BH 7752 ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही स्कूटी क्रमांक MP 18 S 0114 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क से गुजर रही मिनी बस क्रमांक CG 10 BN 8858 से जा भिड़ी, जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।वही स्कूटी सवार मृतक का पहचान रुद्र प्रताप शर्मा पिता मुकेश शर्मा उम्र लगभग 17  वर्ष पता अभिषेक नगर मंगला निवासी बताया जा रहा है।घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग दुर्घटनाग्रस्त कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- स्पीड का खौफनाक खेल! कार ने पहले स्कूटी उड़ाई, फिर स्कूल बस से जा भिड़ी, स्कूटी चाल... VIDEO रतनपुर:- मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा-... VIDEO:- बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा टला! स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, सीपत:- शराबबंदी की पहल पर बवाल: समझाइश देने पहुंचे उपसरपंच प्रतिनिधि और पंचों पर हमला, दीवार टूटी, बाड़ा खाली... 19 बकरियां चोरी, रातभर बेखौफ रहे चोर, जिले में फिर पशुपालक बना शिकार VIDEO:- तखतपुर में भीषण आग: गणेश कॉफी होटल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की देरी से लाखों का नुकसान, व्यवस्... पचपेड़ी:- सड़क हादसे की खबर सुन दौड़े भाई, बने लुटेरों का शिकार, बीच रास्ते घेरकर की मारपीट, नकदी और... वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किराएदार युवती से दुष्कर्म, आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल...24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई एसपी बदले, कलेक्टर संजय अग्रवाल का बिलासपुर और सकरी तहसीलों का औचक निरीक्षण... लंबित राजस्व प्रकरणों पर दिखाई स...