बिलासपुर

जिले में नही थम रहा कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला, गंभीर हालत में हो रही मौत…आज फिर 6 से अधिक मरीजों ने तोड़ा दम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। बीते कुछ दिनों से जिले में औसतन 5 से अधिक कोविड मरीजो की मौत का मामला प्रकाश में आया है। इसी कड़ी में गुरुवार को भी जिले में 6 कोविड मरीजो ने दम तोड़ा है। जिसमे से पांच मरीज जिले के है, जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 100 के करीब हो गई है। हालाकि सभी संक्रमित मरीजो की उम्र 50 से अधिक है। यानि कि एकबार फिर कोविड का कहर बुजुर्ग मरीजो पर ही भारी पड़ रहा है। गुरुवार को वार्ड नंबर 23 तेलीपारा में रहने वाले 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत केअर एंड क्योर हॉस्पिटल में हुई है। साथ ही कोविड हॉस्पिटल में दो मरीजो ने दम तोड़ा है। जिसमे घोंघाडीह कोटा में रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग और देवांगन मोहल्ला जूना बिलासपुर में रहने वाले 53 वर्षीय पुरूष शामिल है। इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल में 57 वर्षीय व्यक्ति की भी सांसे थम गई है। मशानगंज में रहने वाले संक्रमित मरीज को बीते दिनों ही तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वही तिलक नगर निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी महादेव हॉस्पिटल में हुई है। इधर केयर एंड क्योर होस्पिटप में जांजगीर जिले के 61वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। इनके अलावा महादेव हॉस्पिटल में 1 और मौत जिले में हुई है, लेकिन स्वास्थ्य ने इसकी पुष्टि नही की है, सभी संक्रमित मरीजो कि डेड बॉडी को डिस्पोज करने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही जो जल्द ही पूरी होने की संभावना है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी