बिलासपुर

शराबी बहनोई ने बड़ साले को उतारा मौत के घाट…पत्नी को करता था प्रताड़ित, भाइयों की समझाईश से था नाराज़

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात एक शराबी बहनोई ने अपने बड़ साले से विवाद करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया है, घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के देवनंदन नगर फेस 2 की है, जहाँ रहने वाले विजय शर्मा और अजय शर्मा बर्तन व्यवसायी है, उनकी छोटी बहन रोमा की शादी 4 वर्ष पहले मोहल्ले के ही संजीव बायपेयी से हुई थी, शादी के कुछ दिनों बाद ही छोटी बहन रोमा का पति संजीव शराब पीकर उससे मारपीट कर प्रताड़ित करता था,

जिस पर भाइयों ने अपनी बहन को परिवार परामर्श केंद्र भी भेजा था लेकिन इसके बाद भी संजीव वाजपेयी की हरकतों में सुधार नही हुआ और वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता रहा, 1 माह पहले भी संजीव ने अपनी पत्नी रोमा से मारपीट की तब से वह अपने मायके भाईयों के यहां आकर रहने लगी थी, इस बात से संजीव वाजपेयी नाराज था और अपने दोनों बड़ सालों से रंजिश रखे हुए था, बीती रात भी लगभग 12 :30 बजे संजीव वाजपेयी ने फोन पर अपने बड़ साले अजय शर्मा से गाली गलौच करते हुए विवाद करने लगा,

जिस पर अजय शर्मा संजीव को समझाने लगा तो संजीव ने उसे अपने घर के पास बुला लिया, जहाँ अजय अपने बहनोई को समझा रहा था तभी संजीव ने उस पर जानलेवा हमला करना शुरू कर दिया, अजय हमले से बचने की कोशिश करता रहा लेकिन संजीव उसे मारता रहा, जब तक वह जमीन पर बेहोश होकर नही गिर गया,विवाद होने की जानकारी मिलने पर अजय का भाई विजय मौके पर पहुँचा तो देखा उसका भाई जमीन पर गिरा पड़ा हुआ है और खून से लथपथ है, जिस पर संजीव ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किए थे,

तत्काल उन्होंने एम्बुलेंस की मदद से अपने भाई अजय को सिम्स लेकर पहुँचे लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में अजय शर्मा पर हमला करने के दौरान आरोपी बहनोई संजीव वाजपेयी को भी चोट लगी है, जिसे भी पुलिस अपने कस्टडी में रखकर इलाज करा रही है, वही सरकण्डा पुलिस ने आरोपी बहनोई संजीव बाजपेयी के खिलाफ धारा 302-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कलमीटार नहर के पास फिल्मी अंदाज में लूट...बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को बनाया निशाना 'मैं परेशान हूं' ... सुसाइड नोट छोड़ नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या...फंदे पर लटका मिला शव ऑपरेशन 'आघात' में जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी... 552 किलो गांजा, तीन कारें सहित दो तस्कर गिरफ्तार गुप्त नवरात्र आज से प्रारंभ..मां महामाया मंदिर में घटस्थापना के साथ शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान रतनपुर:- तहसीलदार का नोटिस भी बेअसर! अपनी ही जमीन पर घर बनाने को दर-दर भटक रहा परिवार..कब्जा हटाने म... VIDEO:-  बिलासपुर में फिर मौत बनकर दौड़ी कार, स्कूटी को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश रिटायर्ड व्याख्याता का सूना मकान बना चोरों का निशाना..ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, 50 साल से बसे 100 परिवारों पर बेघर होने का संकट... PM आवास वाले मकानों पर भी चला बेदखली का नोटिस बिलासपुर:- डीजल चोरी कांड में बड़ा खेल! रातभर थाने में रखने के बाद तीन आरोपी छोड़े, प्रेस नोट में बन...