रतनपुर

कोरोना का उपचार करा घर लौटे वृद्ध की हुई मौत, सुबह हुई घटना से परिजन स्तब्ध…..फिर से कराया गया कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मिली निगेटिव

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- थाना क्षेत्र के रेस्ट हाउस के पास रहने वाले छेदीलाल साहू उम्र 61 वर्ष की आज सुबह घर में अचानक मौत हो गई, परिजनों ने देखा कि सुबह वह गिरे हुए है और उनकी सांसे थम चुकी है। घटना के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध का सेम्पल 14 सितंबर को लिया गया था, जिसमें रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें चित्रकोट सुंदर लाल शर्मा कोविड सेंटर में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था,

जहाँ से उन्हें स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, वृद्ध 23 सितंबर को ही घर पहुँचे थे, जहाँ उन्हें 21 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन रहना था, लेकिन 24 सितंबर की सुबह ही उनकी मौत हो गई, परिजन कुछ समझ नही पाए, सुबह वह फ्रेश होने बाथरूम गए हुए थे, लेकिन जब परिजनों ने देखा तो गिरे हुए थे और सांसे नही चल रही थी। मामले की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिर से वृद्ध की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव मिली है,

वही शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ...