बिलासपुर

सुने मकान में चोरो की धमक, ताला तोड़कर दिया लाखों की चोरी को अंजाम…..बिजली विभाग में पदस्थ है प्रार्थी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों अज्ञात चोरों ने विद्युत विभाग के इंजीनियर के घर को अपना निशाना बनाया है। चोरो ने ताला तोड़ घर में प्रवेश कर घर के आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर अपने साथ ले उड़े.घटना की जानकारी मनीष श्रीवास को रविवार को हुई जब वह अपने परिवार के साथ घर लौटे। बताया जा रहा है। कि शुभम विहार में रहने वाले मनीष श्रीवास मुंगेली जिले के लोरमी में छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी में इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। जो 11 फरवरी को सुबह अपने मकान में ताला लगाकर गए थे। वही मनीष के बड़े भाई सुनील श्रीवास भी शहर से बाहर गए हुए थे। लेकिन रविवार सुबह जब मनीष श्रीवास घर पहुँचे तो घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा देख उन्हें शक हुआ।

जब वह घर मे प्रवेश किए तो आलमारी खुला देख वह भौचक्के रह गए,उन्होंने तुरंत अपने बड़े भाई के घर की भी जांच की। तो वहाँ भी चोरी की वारदात घटने की जानकारी मिली। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल सिविल लाइन थाने में की है। बताया जा रहा है प्रार्थी का ड्राइवर सुंदर यादव 12 फरवरी को किसी काम से इस मकान में आया था। उस दौरान यहां चोरी नहीं हुई थी,तो पुलिस का अनुमान है। कि चोरो ने 13 या 14 फरवरी को चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा।

लाखो की चोरी का अंदेशा..

इंजीनियर मनीष श्रीवास के घर अज्ञात चोरों ने मंगल सूत्र, डेढ तोला सोने का अंगुठी, एक सोने का फुल्ली, तीन कान का झुमका, एक नग लाकेट, तीन जोड़ी चांदी का पायल एक जोड़ी बच्चे का चुड़ा, सात नग बिछीया, चांदी का दो चैन तथा नगदी रकम 16000 रू जुमला कीमती 90000 रू को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैं। तो वही मनीष के बड़े भाई के घर हुई चोरी में कितने का सामना चोर अपने साथ ले गए है, इसकी जानकारी अब तक नही मिल सकी है। क्योंकि सुनील श्रीवास अब भी शहर से बाहर है कुल मिलाकर कर दोनों घरों से लाखों की चोरी हुई है, हालांकि उनको इस पूरी घटना की जानकारी दे दी गई है।
डॉग स्क्वायड से भी नही मिली मदद..

मनीष श्रीवास के सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर जांच के लिए डॉग स्क्वायड के साथ पहुँची। लेकिन इसका भी कुछ खास फायदा नही मिल सका। डॉग स्क्वायड ने भी चोरों के सुराग तलाशने की कोशिश जरूर की पर वह पास के ही गणेश विहार कार्तिक मंदिर के पास जाकर भटक गया।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...