छत्तीसगढ़बिलासपुर

कपिलनगर की सड़क पर बड़े वाहनों को प्रतिबंधित करने की मांग,जायजा लेने पहुंचे महापौर

मेयर ने वार्डवासियों के मांग के आधार पर सभी तरह के कार्य होने की बात कही

ठा.उदय सिंह

कपिलनगर वासियों ने महापौर से गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण व नाले के ऊपर बने सड़क पर बड़े वाहनों को प्रतिबंधित करने की मांग की थी, जिसपर मेयर किशोर राय ने सोमवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया।
मेयर ने निगम के अधिकारियों व वार्डवासियों की उपस्थिति में सड़क की गुणवत्ता के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सड़क के स्टीमेट, ड्राइंग व डिजाइन की जानकारी ली। इसके बाद गुणवत्ता के अनुसार सड़क निर्माण के संबंध में रिपोर्ट देने अधिकारियों को निर्देश दिए।

इसी तरह नाले के ऊपर बनी सड़क का मुख्य मार्ग तक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बड़े वाहनों को प्रतिबंधित करने सड़क के मुख्य मार्ग के पास आवश्यक बेरियर लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर श्री राय ने वार्डवासियों से सफाई और पानी आपूर्ति की जानकारी लेते हुए वार्ड में नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। मेयर श्री राय ने कहा कि लोगों की मांग के आधार पर ही नाले के ऊपर स्लैब डालकर सड़क निर्माण कराया गया। इसी तरह सीसी सड़क का भी निर्माण कराया गया है। इसमें गुणवत्ता के साथ काम करना पहली प्राथमिकता होगी। मेयर ने वार्डवासियों के मांग के आधार पर सभी तरह के कार्य होने की बात कही।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार...सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी... 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव... पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश... पुलिस जांच में जुटी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह... अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़...