मुंगेली

मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल

रमेश राजपूत

मुंगेली – छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन दैहिक शोषण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जरहागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता रोजगार के सिलसिले में गुजरात गए हुए थे। गांव में उनकी 12 वर्षीय बेटी अकेली रहकर कक्षा 7वीं की पढ़ाई कर रही थी। इसी का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले अरविन्द सोनवानी 20 वर्ष ने 28 फरवरी 2026 की रात वारदात को अंजाम दिया। बालिका जब बाथरूम से अपने कमरे में लौटी, तो आरोपी वहां पहले से मौजूद था।

उसने बच्ची का मुंह और हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी हुई बालिका ने जब फोन पर अपनी तबीयत खराब होने की बात कही, तो पिता 12 मार्च को गुजरात से वापस लौटा, जिसके बाद इस घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी भोजराम पटेल ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से आरोपी अरविन्द सोनवानी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना जरहागांव में बीएनएस (BNS) की धारा 65, 65(1), 333, 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सतेन्द्रपुरी गोस्वामी और सायबर सेल प्रभारी प्रसाद सिन्हा की मुख्य भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ...