बिलासपुर

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का किया गया विस्तार, ब्लॉक में पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी…. जिला स्तर पर समाज को किया जा रहा संगठित

उदय सिंह

बिलासपुर – राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बिलासपुर संगठन द्वारा कोटा नगर में सामाजिक बैठक आयोजित कर संगठन का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष ठा.सुरेंद्र सिंह क्षत्री के नेतृत्व एवं ठा. टुकेश सिंह संभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के द्वारा कोटा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जहाँ विभिन्न मुद्दों एवं ब्लाक विस्तार को लेकर सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। संगठन को मजबूती प्रदान करने इस दौरान रतनपुर ,कोटा,तखतपुर से संरक्षक, अध्यक्ष नियुक्ति किये गए, वही उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता बनाए रखने संकल्प लिया गया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय स्तर से राज्य स्तर पर संघर्ष कर समाज में एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक भावना के साथ समाज को नई ऊंचाई, नई दिशा में ले जाने संगठन का विस्तार करते हुए समाज में एकता बनाए रखने जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जय महाराणा जय भवानी की जयघोष के साथ प्रारंभ किया गया ।

तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारी बाबा सिंह (संरक्षक जिला बिलासपुर )को जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया, संजू सिंह जिला उपाध्यक्ष को सुरेंद्र सिंह क्षत्री, रवि परिहार ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर को बाबा सिंह, रिंकू सिंह दीक्षित कोटा ब्लॉक अध्यक्ष को सुरेंद्र सिंह, तोखन सिंह ब्लॉक तखतपुर को टुकेश सिंह द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मेरा दुख भी आपका और सुख भी आपका की अवधारणा के साथ युवा जोश, युवा शक्ति को साथ लेकर समाज को एकजुट करना है।

आपसी मतभेद के साथ पुरानी बातों को छोड़ना होगा। अमीर हो या गरीब एक दूसरे को साथ लेकर चलना होगा इससे समाज में बिखराव नहीं होगा। संगठन के साथ में रहकर विचारों का आदान प्रदान होगा। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कही। कोटा ब्लाक संरक्षक सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि सभी पदाधिकारीयो को अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए समाज में एकजुटता लाना होगा।

समाज ने हमारे लिए क्या किया कि भावना को त्याग कर समाज के लिए हमने क्या किया की विचार के साथ चलना होगा। वही पूर्व कार्यकारी प्रदेस अध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने बताया कि राजपूत करणी सेना कि 24 राज्य में संगठन चल रहा है। महाराणा प्रताप ने सभी समाज को 36 काम में बांटा और सभी के सुख दुख में खड़े होकर कर सदैव उनके साथ चले। सभी को राजनीतिक दलों से परे होकर समाज को एकजुटता बनाए रखना है । इस दौरान टूकेश सिंह ठाकुर सभाग अध्यक्ष ,सुरेंद्र सिंह क्षत्री बिलासपुर जिला अध्यक्ष, सुरेश सिंह चौहान, रंजीत सिंह पवार, विकास सिंह ठाकुर, उपेन्द्र सिंह ठाकुर, देवेन्द्र सिंह ठाकुर,

प्रेस क्लब अध्यक्ष डब्बू सिंह ठाकुर , प्रेम सोमवंशी , मीडिया प्रभारी भरत सिंह ठाकुर, नीरज सिंह ठाकुर, बलवीर सिंह ठाकुर, अजय सिंह,मनमोहन सिंह,शिवम सिंह राजपूत, प्रीतम सिंह राजपूत,धर्मेंद्र सिंह राजपूत,गणेश सिंह राजपूत, नितेश सिंह राजपूत मोहनीश सिंह राजपूत सहित समाज के अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 1 युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी...आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, गड्ढों से भरी सड़क बनी हादसे की वजह... ईंटों से लदी ट्रैक्टर पलटी, युवक और बच्चा घायल मल्हार: कुटेला डेम में फोटो खींचने को लेकर विवाद.. सरपंच के पिता पर मारपीट का मामला दर्ज एक मोबाइल ने खोला चार हत्याओं का राज... दो डबल ब्लाइंड मर्डर, दो गांव और एक ही गैंग, मस्तूरी:- 20 हेक्टेयर जमीन पर दो विभाग आमने-सामने.... मनरेगा का तालाब या रेशम पालन का प्रोजेक्ट? जनद... सकरी बाईपास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा..पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत... पैसे मांगने पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला... गंभीर रूप से घायल युवक का कटा कान, आरोपी गिरफ्तार निखिल हत्याकांड में आरोपियों को फांसी की सजा और एसआईटी जांच की मांग...परिजनों ने कहा घटना सुनियोजित ... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़…869 बोतलें, 240 लीटर नकली शराब जब्त, करोड़ों के...