बिलासपुर

सकरी बाईपास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा..पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के पुराना बटालियन रोड स्थित सकरी बाईपास मार्ग पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पैदल अपने घर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार सूर्यवंशी मोहल्ला, सकरी निवासी रोहित सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष पिता शिव कुमार सूर्यवंशी, नेशनल हाईवे रोड रोड स्थित ढाबा में काम करता था और वहीं रहता भी था। वह समय-समय पर अपने घर आता-जाता रहता था। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे रोहित ढाबे से पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पुराना बटालियन रोड के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रोहित को गंभीर चोटें आईं,

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर सकरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...