बिलासपुर

निखिल हत्याकांड में आरोपियों को फांसी की सजा और एसआईटी जांच की मांग…परिजनों ने कहा घटना सुनियोजित तरीके से दिया गया अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चर्चित निखिल भारती गोस्वामी हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग की है। ज्ञापन में हत्या को सुनियोजित और जघन्य अपराध बताते हुए सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी, विशेष जांच दल के गठन तथा आरोपियों को कठोरतम दंड दिलाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि 4 जून 2026 की रात निखिल भारती गोस्वामी अपनी नियमित दिनचर्या के अनुसार जिम से लौट रहे थे। इसी दौरान सीवी रमन कॉलेज के पीछे स्थित क्षेत्र में अज्ञात एवं नामजद आरोपियों ने कथित रूप से घात लगाकर उन पर हमला किया।

आवेदन में दावा किया गया है कि घटना पूर्व नियोजित थी तथा आरोपियों ने निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के बाद सिर पर भारी वस्तुओं से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई लेख भारती गोस्वामी ने ज्ञापन में कहा है कि मामले में शामिल आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर उसे केस डायरी एवं चार्जशीट में शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टावर डंप डेटा और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, गवाहों और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए शासन को विशेष अनुशंसा भेजने का अनुरोध किया है।

ज्ञापन में इस बहुचर्चित हत्याकांड की सुनवाई के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने हेतु मजबूत पैरवी सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है। परिवार ने बिलासपुर पुलिस पर विश्वास जताते हुए कहा है कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से सभी दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा और निखिल को न्याय मिलेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल