कोटा

मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी…आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – मंत्रालय में चपरासी की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में कोटा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश मानिकपुरी, निवासी ग्राम चंदली, थाना लालपुर, जिला मुंगेली ने थाना कोटा में लिखित शिकायत की है। शिकायत में बताया गया कि रामनारायण राजपूत, निवासी ग्राम बदरा, तहसील पथरिया, जिला मुंगेली तथा वर्तमान में तिफरा, बिलासपुर निवासी, ने मंत्रालय में चपरासी की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि रामनारायण राजपूत ने 13 दिसंबर 2022 को ग्राम करगीखुर्द में अपनी बहन सरिता मानिकपुरी की उपस्थिति में मुकेश मानिकपुरी से कुल 4.50 लाख रुपये नगद लिए थे। प्रार्थी के अनुसार यह राशि उसके पिता की मृत्यु के बाद मिली सहायता राशि तथा परिजनों से उधार लेकर जुटाई गई थी।शिकायतकर्ता का कहना है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया, लेकिन करीब साढ़े तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी लगवाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब भी रकम लौटाने की मांग की गई, आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में पैसे देने से भी इनकार कर दिया। प्रार्थी ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की है। कोटा पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला पाए जाने पर आरोपी रामनारायण राजपूत के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,