कोरबा

प्रेस क्लब हरदीबाजार में आहाता व सांस्कृतिक मंच निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन

दुर्गेश मरावी

हरदीबाजार :- प्रेस क्लब हरदीबाजार में गुरुवार को कटघोरा विधायक व राज्यमंत्री पुरुषोत्तम कंवर ने आहाता निर्माण एवं संस्कृति मंच के लिए ₹ 5 लाख रुपये स्वीकृत किये थे, जिसका आज पं. रमाकांत गुरुद्बान ने विधिवत भूमिपूजन विधायक श्री कंवर से कराये । इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती अनुसूईया युवराज सिंह कंवर,विधायक प्रतिनिधि रमेश अहीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रहास राठौर, उपस्थित रहे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

भूमि पूजन कर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा विधायक श्री कंवर जी का श्रीफल,साल,बुके भेंट कर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही अतिथियों को पेन डायरी से सम्मानित किया गया इस दौरान प्रेस क्लब संरक्षक बाबूराम राठौर, जगदीश अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजाराम राठौर, उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ,सचिव निलेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राठौर ,

सह सचिव खिलावन राठौर (राजू),प्रमोद राठौर, दुर्गेश मरावी, उमेश श्रीवास, प्रमोद जायसवाल, उपस्थित रहे इस दौरान कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में प्रेस क्लब का बनना बहुत बड़ी बात है और आप सभी प्रेस क्लब के सदस्य संगठित होकर काम करते आ रहे है निश्चित ही आप लोग बधाई के पात्र हैं कि

आज लगातार 11 वर्षो से प्रेस क्लब को चलाते आ रहे हैं प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजाराम राठौर प्रेस क्लब में पानी की समस्या से विधायक श्री कंवर को अवगत कराया , जिसके लिए बोर सिंटेक्स , पाईप लाईन की मांग की है, जिसे विधायक ने तत्काल मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही आप लोगों की मांग को पूरा कर इस समस्या का निदान किया जाएगा ।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 1 युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी...आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, गड्ढों से भरी सड़क बनी हादसे की वजह... ईंटों से लदी ट्रैक्टर पलटी, युवक और बच्चा घायल मल्हार: कुटेला डेम में फोटो खींचने को लेकर विवाद.. सरपंच के पिता पर मारपीट का मामला दर्ज एक मोबाइल ने खोला चार हत्याओं का राज... दो डबल ब्लाइंड मर्डर, दो गांव और एक ही गैंग, मस्तूरी:- 20 हेक्टेयर जमीन पर दो विभाग आमने-सामने.... मनरेगा का तालाब या रेशम पालन का प्रोजेक्ट? जनद... सकरी बाईपास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा..पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत... पैसे मांगने पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला... गंभीर रूप से घायल युवक का कटा कान, आरोपी गिरफ्तार निखिल हत्याकांड में आरोपियों को फांसी की सजा और एसआईटी जांच की मांग...परिजनों ने कहा घटना सुनियोजित ... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़…869 बोतलें, 240 लीटर नकली शराब जब्त, करोड़ों के...