अवर्गीकृत

शराब दुकान की खिलाफत करने पहुंचे ग्रामीणों को मिला धर्मजीत का साथ

आकाश दत्त मिश्रा

इस सोमवार को एक बार फिर मुंगेली क्षेत्र के गांव कंटेली के ग्रामीण गांव में शराब दुकान का विरोध करने पहुंचे। लोरमी विधायक धर्मजीत से सिंह के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से उन्हें एक बार फिर अवगत कराया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले वर्तमान कैबिनेट के मंत्री टी एस सिंहदेव ने गांव-गांव में घूमकर जन घोषणा पत्र तैयार किया था जिसमें महिलाओं को यह आश्वस्त किया गया था कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस राज्य में पूर्ण शराबबंदी करेगी। इसी वायदे पर उन्हें पूरे प्रदेश में व्यापक समर्थन मिला, लेकिन सत्ता मिलते ही सरकार की नियत बदल गई और शराबबंदी का मुद्दा हाशिए पर चला गया। पिछले महीने भी मुंगेली के गांव कंतेली में मौजूद शराब दुकान की वजह से गांव में बिगड़ते हालात पर ग्रामीणों ने विरोध प्रकट करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था और उस वक्त उन्हें यह आश्वासन मिला था कि जल्द ही इसका निराकरण होगा लेकिन 1 माह बीत जाने के बावजूद इस दिशा में कोई कार्यवाही ना होने पर एक बार फिर कंटेलि के ग्रामीण लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में शराब दुकान की वजह से छात्राओं और महिलाओं का उस मार्ग से आना-जाना दूभर हो चुका है शराबी सड़क पर ही शराब पीकर उत्पात मचाते हैं आए दिन मारपीट की जाती है और महिलाओं पर अश्लील फिकरे कसे जाते हैं इससे पूरी गांव की फिजा बिगड़ चुकी है कंटेली के छोटे-छोटे किशोर वय के युवा भी शराब खोरी करने लगे हैं वहीं ग्रामीणों की पूरी कमाई शराब पर जाया हो रही है। सड़क पर महिलाएं छेड़छाड़ और गाली-गलौज से परेशान हैं तो घर पर शराब की वजह से उन्हें आर्थिक तंगी की मार झेलनी पड़ रही है। इस मुद्दे पर मौजूदा सरकार को घेरते हुए छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सरकार शराब बंदी करने की जगह खुद शराब की बिक्री पुरजोर तरीके से कर रही है। सरकार के गुर्गे शराब दुकानों के आसपास चखना सेंटर चला रहे हैं और गली-गली में शराब कोंचिओ के माध्यम से बेची जा रही है। प्रदेश में शराब की खपत पहले से अधिक बढ़ चुकी है और इसी वजह से आसपास के प्रदेशों से तस्कर शराब लाकर यहां खपा रहे हैं जिसका उदाहरण भी पिछले दिनों तब सामने आया जब एक सड़क हादसे में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। सोमवार को भी कलेक्टर और मुंगेली विधायक को ज्ञापन प्रेषित करते हुए चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही सरकार ने कंटेलि से शराब दुकान नहीं हटाई तो ग्रामीण खुद उस दुकान को हटा देंगे।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला