छत्तीसगढ़बिलासपुर

आरपीएफ के आरक्षक ने हीं पार कर दिए छात्रों के मोबाइल , रेलवे की परीक्षा के दौरान वर्दी को किया शर्मसार

रेलवे की परीक्षा के दौरान छात्रों के बैग से एक आरपीएफ ने 5 मोबाइल पर कर दिए। सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा हुआ जिसके बाद आर पी एफ के सेटेलमेंट डिपार्टमेंट में पदस्थ आरक्षक को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

सत्याग्रह डेस्क

खाकी वर्दी पर कानून की रखवाली की जिम्मेदारी है इसलिए आम लोगों की उम्मीद भी वर्दी को लेकर होती ही है साथ ही वर्दी भरोसे का भी प्रतिक प है लेकिनबीखाकी वर्दी वाला हर कोई रक्षक नहीं होता । ऐसे ही एक वर्दीधारी ने अपने वर्दी के साथ पूरे विभाग को शर्मसार किया है। रेलवे में आरपीएफ आरक्षक मोबाइल चोरी के आरोप में धरा गया है। पिछले दिनों उसलापुर में रेलवे जूनियर इंजीनियर की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के भी कई छात्र शामिल हुए थे। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर उनके बैग परीक्षा कक्ष के बाहर ही रखवा लिए गए थे। इनमें मोपका निवासी कमलेश कुमार और खमरिया निवासी जुमेश्वर साहू के अलावा और भी कई छात्र-छात्राएं शामिल थे। जब परीक्षा के बाद वे बाहर निकले और अपने बैग की जांच की तो उन्होंने पाया कि बैग में रखे मोबाइल गायब है।

कमलेश कुमार का करीब 12000 रुपये कीमती J7 नेक्स्ट और जुभेश्वर का एम आई नोट 5 प्रो 15000 मूल्य का गायब था। इसके अलावा 3 छात्र-छात्राओं के मोबाइल भी गायब पाए गए। मोबाइल चोरी होने की खबर से यहां अफरा-तफरी मच गई ,क्योंकि परीक्षा हॉल के बाहर सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान तैनात थे तुरंत सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि यह चोरी किसी और ने नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए तैनात आरपीएफ के आरक्षक रंजन कुमार ने ही की थी। इसके बाद छात्रों ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उन्हें भी मूलतः झारखंड हजारीबाग निवासी रेलवे के सेटेलमेंट डिपार्टमेंट आरपीएफ में आरक्षक रंजन कुमार बैग से मोबाइल निकालते दिखा । अच्छी नौकरी होने के बावजूद पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड रखने वाला आरक्षक मोबाइल चोरी करने से खुद को नहीं रोक पाया। जिस वजह से उसे अब जेल की हवा खानी पड़ रही है।
हैरानी इस बात की है कि रेलवे की परीक्षा में सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ के जवानों को सौंपी गई थी। वहीं सुरक्षा कर्मी सुरक्षा में सेंध लगाकर छात्रों के सामानों की चोरी करते पाए गए। इससे जहां आरपीएफ की साख पर बट्टा लगा है, वहीं वर्दी पर भी दाग लग गया है। सिविल लाइन पुलिस मामला दर्ज करने के बाद मान रही है कि यह डिपार्टमेंटल मामला भी है इसलिए ईसकी जानकारी आर पी एफ को भी भेज रही है ,ताकि आरपीएफ रंजन कुमार पर विभागीय जांच करें और उसे उसके किए की सजा दे। फिलहाल चोरी के आरोप में आरक्षक रंजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी