बिलासपुर

लायंस क्लब भवन को बनाया जा रहा कोविड टेस्ट सेंटर, सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में लायंस क्लब एक कदम और आगे….स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जगह

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना प्रबंध को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की विपरीत परिस्थितियों में शहर के समाज सेवी संस्था सामने आ रहे है। इसी बीच कोविड जांच सेंटर को लेकर लायंस क्लब ने अपने भवन को स्वास्थ्य विभाग को देने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि जिले में शादी समारोह के मद्देनजर बुधवार को बीते महीनों से चल रहे त्रिवेणी भवन के जाच सेंटर को बंद कर दिया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग के पास भवन की समस्या सामने आई थी। जिसको लेकर लायंस क्लब ने सीएमडी चौक स्थित लायंस भवन को कोविड टेस्ट सेंटर के संचालन के लिए देने हरी झंडी दे दी है। अब तारबाहर क्षेत्र के साथ आसपास के संदेहियों को त्रिवेणी भवन के बजाए, कोरोना जांच कराने के लिए सीएमडी चौक के पास लायंस भवन जाना पड़ेगा। उक्त भवन का शुभारंभ 6 नवंबर को बिलासपुर सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद से लायंस भवन में कोरोना की जांच निशुल्क होगी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दो महीनों से त्रिवेणी भवन में लोगों की निशुल्क कोरोना जांच की जा रही है। पहले यहां सिर्फ एंटीजन टेस्ट होता था लेकिन पिछले 15 दिनों से आरटीपीसीआर टेस्ट भी होने लगा था। लेकिन अब आने वाले दिनों में शादी समारोह के कार्यक्रम होेंगे, जिसे देखते हुए इस भवन को खाली किया गया है। डॉक्टर राजकुमार खेत्रपाल ने बताया कि लायंस क्लब बिलासपुर के सौजन्य से लायंस भवन में कोरोना जांच शुरू हो रही है, लोग यहां आकर अपनी जांच करा सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...