छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिछड़े सभी बारी बारी, सत्ता के आकर्षण में निष्ठा लगी दांव पर

मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे के सामने वार्ड नंबर 41 के पार्षद एवं जनता कांग्रेस के शहर प्रभारी सैय्यद निहाल के नेतृत्व में 150लोगों कांग्रेस प्रवेश किया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

राजनीति के क्षेत्र में जनसेवा के भले ही दावे किए जाते हो लेकिन अधिकांश यही जनसेवक सत्ता का आलिंगन करने को आतुर नजर आते हैं। इसलिए सत्ताधारी पार्टी के साथ अलग अलग दल के कार्यकर्ताओं का जुड़ जाना हैरानी की बात नहीं है । भारतीय जनता पार्टी के स्वर्ण काल में इसी तरह से अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल हुआ करते थे अब ऐसे ही निष्ठावान कार्यकर्ता अपनी पार्टी को ठोकर मार कर कांग्रेस का आलिंगन कर रहे है कभी पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी में अपार संभावनाएं देखकर जो कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में शामिल हुए थे अब मोहभंग होने के बाद कांग्रेस का दामन थामने लगे हैं । मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे के सामने वार्ड नंबर 41 के पार्षद एवं जनता कांग्रेस के शहर प्रभारी सैय्यद निहाल के नेतृत्व में 150लोगों कांग्रेस प्रवेश किया जिसमें ईश्वर राम, नीतीश शर्मा ,कलेश्वरी प्रधान, राजन नायर, जरेल सैमुअल , भरत जोशी मनीराम ऋषभ मरावी योगेश कुमार सुखदेव निषाद रविदास सुनीता यादव पुष्पेंद्र राखी रोजारियो विशाल शर्मा राजकुमार तिवारी गिरजा शंकर सोनी ताऊ राम यादव विनोद अगस्टिन सुरेश पाल आदि लोगों ने सैयद निहाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश किया

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...