जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चाम्पा:- नवागढ़ में दो लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब की आशंका…पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली गांव में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, दोनों ने एक साथ देशी शराब पी थी, जिसके बाद वे बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे को जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सीताराम सतनामी और रोहित तेंदुलकर के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच हुई, जब दोनों गांव में संदिग्ध अवस्था में मिले। रोहित के भाई ने बताया कि रोहित मजदूरी करने के बाद घर लौटा और फिर बाइक लेकर घूमने निकला।

कुछ देर बाद परिवार को उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि राम गोपाल नामक व्यक्ति ने उन्हें देशी शराब लाकर दी थी, जिसे पीने के बाद दोनों की हालत खराब हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब पीने के बाद दोनों को झाग आने लगा और वे बेहोश हो गए। जल्द ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब में जहर था या वह खुद ही जहरीली थी। परिजनों ने इस मामले में गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब