तखतपुर

फिर एक नाबालिग बनी हवस की शिकार, अपहरण कर नशेड़ी ने दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम…बेहोशी की हालत में बदहवाश मिली बच्ची

रमेश राजपूत

तखतपुर – एक 14 वर्षीय नाबालिग को अकेला पाकर एक नशेड़ी ने उसका अपहरण कर लिया फिर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, बच्ची की तलाश के दौरान परिजन जब आरोपी के घर पहुँचे तो बच्ची बेहोशी की हालत में बदहवाश मिली जिसे तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उसने अपनी आपबीती परिजनों को बताई जिसकी शिकायत थाने में की गई। मिली जानकारी के अनुसारघटना जुनापारा चौकी के ग्राम पाली की है जहां एक नशेड़ी ने नाबालिग की अस्मत लूट ली। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शनिवार की है जब शाम करीब 7 बजे नाबालिग अपने दादा के घर से वापस अपने घर आ रही थी तभी वह लापता हो गई, काफी समय तक घर नही पहुँचने पर घरवालो ने खोजबीन शुरू की, इस दौरान संदेह के आधार पर आरोपी विजय माधो बाजपेयी के घर पर जब परिजन पहुँचे तो नाबालिक बेहोशी की हालत में बदहवाश पड़ी मिली घर वालो ने तत्काल नाबालिक को इलाज हेतु हॉस्पिटल पहुचाया, जहाँ नाबालिग ने बताया कि वह दादा के घर से अपने घर जा रही थी तभी पास ही रहने वाले विजय माधो बाजपेयी ने पीछे से गमछा लपेटकर उठा कर अपने घर ले गया उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट जुनापारा चौकी में की गयी है, वही मौके से फ़रार होने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदि है और आदतन नशेड़ी है, जिसके खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। 

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी