बिलासपुर

कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता जरूरी, जांच और पहचान के अभाव में स्थिति हो सकती है खतरनाक…. स्वास्थ्य विभाग ने फिर किया अलर्ट

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में भी कोरोना के दूसरे लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है। ऐसे में अब भी लोगो के बीच कोरोना की भ्रांतियां जिले में कोरोना के प्रबंध के सफलता के आड़े आ रही है। बीते कुछ महीनों से चले आ रहे कोविड संदेहियों के जांच में कई तरह के मामले सामने आए है। जिनमे सबसे अहम पहलू यह भी है। कि जिले में अब भी कुछ ऐसे लोग है जो स्वास्थ्य विभाग के जांच पड़ताल से बच रहे है या कतरा रहे है। विभागीय जागरूकता के बाद भी लोगो के मन मे इस कदर डर बैठ गया है कि यदि उनकी जांच के दौरान इनका रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो इन्हें उपचार के नाम पर किसी सरकारी या निजी अस्पताल में कूड़े कचरे की तरह फेंक दिया जाएगा,,लेकिन ऐसा नही है। शासन प्रशासन कोरोना काल के दौरान काफी हाईटेक हो गयी है।

दरअसल सरकारी नियम कायदों के अनुसार वर्तमान के समय मे केवल गंभीर परिस्थितियों के मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है,,जबकि सामान्य परिस्थिति वाले मरीजों को घर पर ही रहकर यानी कि होम क्वारेंटीन कर दवाइंया देकर उनका उपचार किया जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जनजागरूकता को लेकर चिंतित है। वह आम जनता से अपील कर रहे है। कि लोग खुद सजग होकर स्वास्थ्य विभाग की मदद करें,,जैसे कि लोग स्वस्फूर्त स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर स्वयं की कोरोना जांच कराएं,,ताकि कोरोना के लक्षण वालों को सही समय मे गहन चिकित्सा का लाभ मिल सके,,जिससे ऐसे लोगों के संपर्क में आने वाले अन्य को बचाया जा सके। इस तरह स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण डोर टू डोर अभियान सफल साबित भी हो सकेगा। डॉक्टर प्रमोद महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बंध में वे विभागीय बैठक भी लेंगे,,जिसमे वे स्वास्थ्य विभाग के सर्वे टीम को जनजागरूकता अभियान के साथ सैम्पलिंग करने निर्देशित भी करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
बिल्हा :- सड़क पर पत्थरबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार...रात में वाहनों को निशाना बनाकर मचाते थे दहश... साइबर ठगी के स्लीपर सेल का भंडाफोड़... अंबिकापुर से 3 युवक गिरफ्तार, पचपेड़ी: धान खरीदी के नाम पर किसान से 4 लाख की धोखाधड़ी....व्यापारी ने दिया बंद खाते का चेक, अपराध दर्... गिरवी रखी सोने की चैन हड़पने का आरोप... महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज सड़क हादसे में घायल युवक की मौत... 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा राज, मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार