तखतपुर

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत… 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा राज,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – सरगांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक पिछले 10 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक कॉलोनी तखतपुर निवासी राज श्रीवास पिता बबलू श्रीवास उम्र 20 वर्ष पेशे से बाउंसर था। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले वह दुपहिया वाहन से कहीं जा रहा था। इसी दौरान सरगांव के पास उसका सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी था। परिजन लगातार उसके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो पाया। आखिरकार इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर