बिलासपुर

शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला….लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कड़ार में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम भरत वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कड़ार थाना चकरभाठा बताया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 16 मई 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी गांव के रहने वाले भरत वर्मा से जान पहचान के दौरान प्रेम संबंध हो गया था। वर्ष 2025 में भरत वर्मा की शादी हो जाने के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद आरोपी अक्सर गांव में मिलने पर गाली-गलौच करता था। घटना के दिन पीड़िता अपने घर में मौजूद थी, तभी आरोपी भरत वर्मा उसके घर में घुस आया और जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके पेट और हथेली पर हमला कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके ससुर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,