बिलासपुर

सोशल साइट पर दोस्ती कर युवती से बनाई पहचान, फिर करने लगा दैहिक शोषण…..एक साल बाद हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सोशल साइट में दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ने में सरकंडा पुलिस ने सफलता पाई है। शिकायत के एक महीने के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने 26 अक्टूबर को सरकंडा थाना पहुँच,चिंगराजपारा निवासी आकाश साहू के विरूद्ध दैहिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे प्रार्थिया ने जानकारी देते हुए बताया कि फेसबुक के जरिए युवक से 2015 में जान पहचान हुई और धीरे धीरे युवक प्रार्थिया से नजदीकियां बढ़ाने लगा। इस बीच पीड़िता को शादी करने का विश्वास दिला कर उसके साथ विगत पांच वर्षों से दैहिक शोषण करते रहा। इसी बीच जब युवती ने उसे शादी करने का दबाव बनाया तो वह अपने द्वारा किए वादों से साफ मुकर गया। जिससे निराश पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिससे पकड़ने सरकण्डा पुलिस ने टीम बना कर युवक की खोजबीन कर रही थी। इसी दौरान युवक का लोकेशन पुलिस को भिलाई के ग्राम उतई में मिली। जिसपर उचित अधिकारियों की सहमति से मौके पर पुलिस ने दबिश दी। जहाँ से आरोपी आकाश साहू को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है। जिससे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...