जगदलपुर

फिर दो जवानों ने खुद को गोलीमार कर की आत्महत्या, मानसिक तनाव हो रहा हावी…डिपार्टमेंट या फैमिली प्रोब्लम वजह, जांच की जरूरत

रमेश राजपूत

जगदलपुर – दो अलग-अलग् क्षेत्रों में जवानों ने अपनी ही सर्विस रायफल से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। एक जवान ने शनिवार की शाम को तो दूसरे ने रविवार की सुबह मौत को गले लगा लिया। दोनों ही मामलों में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर आगे कि कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि दोनों ही जवान मानसिक रूप से परेशान थे मिली जानकारी के अनुसार जवान द्वारा आत्महत्या की किए जाने की पहली घटना बीजापुर की बताई जा रही है।

मृत जवान विनोद पोर्ते बिलासपुर के पाली ब्लॉक के सिरसा गांव का निवासी था। छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र थाना पामेड़े में पदस्थ था। पुलिस के इस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली उसकी ठोढ़ी को चीरते हुए निकल गई। बताया जा रहा है कि जवान मानसिक रूप से परेशान था। उसका शव रविवार को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा तो घटना का पता चला।

दूसरी घटना सुकुमा जिले की बताई जा रही है जहां रविवार की सुबह (छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स) के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शांति नगर तालाब रोड भिलाई निवासी दिनेश वर्मा चौथी बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह तीन दिन पहले छुट्टी से 26 नवंबर को वापस लौटा और ड्यूटी पर उपस्थित हुआ था। उसकी ड्यूटी इन दिनों सुकमा के पुरसपाल स्थित कैंप में थी। जवान रविवार सुबह मेस में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से बैरक में चला गया। सुबह करीब 8.50 बजे गोलियां चलने की आवाज सुनकर साथी जवान भागकर बैरक में पहुंचे। जहां फर्श पर लहूलुहान दिनेश फर्श पर पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दिनेश ने अपनी सर्विस राइफल से करीब 6 राउंड फायर किए। गोलियां उसके शरीर को भेदते हुए निकल गईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी पुसपाल और एसडीओपी तोंगपाल भी पहुंचे । मामले को लेकर साथी जवानों से पूछताछ हो रही है। हालांकि दिनेश के द्वारा आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आ सका है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...