छत्तीसगढ़बिलासपुर

नशे के कारोबार पर नकेल , इस काले कारोबार से जुड़ी महिला भी गिरफ्तार

आरोप है कि स्थानीय थाना ऐसे कारोबारियो को पैसे लेकर संरक्षण दे रही है, लेकिन एसपी की सख्ती के बाद अब ऐसा करना मुमकिन नहीं हो पाएगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर में भी युवा पीढ़ी को नशे का नाग अपनी आगोश में जकडता जा रहा है। नई पीढ़ी तरह-तरह के खतरनाक नशे का आदी हो कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही है, तो वही उनकी यह बर्बादी कुछ लोगों के लिए मुनाफा कमाने का जरिया बन चुकी है। लंबे वक्त बाद की गई कार्यवाही में तोरवा और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त दो पुरुष और 1 महिला को गिरफ्तार करने के साथ उनसे नशीले पदार्थों का जखीरा भी बरामद किया गया। एक बार फिर एसपी के निर्देश पर स्पेशल पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद तोरवा और सिविल लाइन क्षेत्रों में कार्यवाही की गई।

पुलिस को जानकारी मिली, जिसके बाद उसने तोरवा थाना क्षेत्र के लाल खदान में रहने वाली सुनीता निषाद के यहां छापा मारा और उसके पास से 166 नग रेक्सों जेसिक, पचास नग एविल, एविल 76 नग नाइट्रा टेबलेट और पचास नग सिरिंज बरामद किया। इसी दिन सिविल लाइन की विशेष टीम ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बदनाम मिनीमाता बस्ती में रेड डालकर राजकिशोर नगर निवासी जानिसार खान और बेल गहना निवासी यासीन खान को धर दबोचा। इनके पास से पुलिस को 125 नग इम्पुल और 225 नग एविल नारफिन बरामद हुआ।

आरोपियों को विशेष टीम ने सिविल लाइन और तोरवा पुलिस के हवाले कर दिया है, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है ,लेकिन जानकार इसे खानापूर्ति बता रहे हैं। क्योंकि शहर के अधिकांश इलाकों में खुलेआम नशे का कारोबार किया जा रहा है और कार्यवाही स्पेशल टीम को करनी पड़ रही है ।आरोप है कि स्थानीय थाना ऐसे कारोबारियो को पैसे लेकर संरक्षण दे रही है, लेकिन एसपी की सख्ती के बाद अब ऐसा करना मुमकिन नहीं हो पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी