रायपुर

अवैध हथियारों के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से कट्टा, पिस्टल और कारतूस बरामद…किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी

रमेश राजपूत

रायपुर – शहर में अवैध तरीके से कट्टा व पिस्टल की खरीदी बिक्री होने तथा अज्ञात आरोपियों द्वारा कट्टा व पिस्टल की मदद से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना मिलने पर अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,थाना प्रभारियों को दिए गए थे, इसी क्रम में दिनांक 01.12.2020 को सायबर सेल की टीम को सूचना मिली कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाठागांव निवासी नीरज सोनकर जो पूर्व में भी डकैती की तैयारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध को कारित करने के अलावा और भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है जिसके विरूद्ध रायपुर के अलग – अलग थानों में कई अपराध पंजीबद्ध है, अपने पास कट्टा रखा है।

इसी तरह थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत सुंदर नगर निवासी अमित शर्मा के पास भी अवैध रूप से पिस्टल रखने की सूचना मिली थी तथा दोनों आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन एवं प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू के नेतृत्व में कार्य योजना तैयार कर सायबर सेल की दो अलग – अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा भाठागांव एवं सुंदर नगर जाकर रेड कार्यवाही एवं घेराबंदी कर आरोपी नीरज सोनकर एवं अमित शर्मा को गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा आरोपी नीरज सोनकर के कब्जे से 01 नग कट्टा, 02 नग कारतूस का खोखा एवं आरोपी अमित शर्मा के कब्जे से 01 नग पिस्टल व 01 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी नीरज सोनकर के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में एवं आरोपी अमित शर्मा के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपियान कट्टा, पिस्टल व कारतूस कहां से लाये है, के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।      

error: Content is protected !!
Letest
सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल