बिलासपुर

पुलिस की कॉम्बिंग गस्त के दौरान ही अज्ञात चोरों ने मचाया आतंक, एक ही जगह मंदिर और पार्षद के घर चोरी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अपराध नियंत्रण को लेकर एक तरफ जहां जिले की पुलिस कड़ी मेहनत कर रही है वही दूसरी तरफ चोर उनके मंसूबों पर पानी फेर रहे है। दरअसल पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मुख्य रोड तारबाहर से बन्नाक चौक के बीच आदर्श नगर का है। जहां मेन रोड पर साई मंदिर स्थित है।

वहां किसी अज्ञात चोरों ने मंदिर पर रखे हुए दान पेटी को निशाना बनाकर पार कर दिया।और कुछ दूर खेत तक घसिटते हुए ले जाकर पेटी और उसमें लगे ताले को पत्थर मारकर तोड़कर,दान में आयें रकम को पार कर दिया।वहीं चोरों ने दान पेटी को खेत पर ही छोड़कर फरार हो गए।मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार दान पेटी में आये दान के रूपये,तकरीबन 5 से 10 हजार को चोर ले उड़े। लोगों के अनुसार साईं  मंदिर में यह तीसरी चोरी है।जिसका आरोपी आज तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

दूसरी घटना भी मंदिर के पास ही मुख्य रोड की है। जहां वार्ड 11 के पार्षद रवि साहू का दुसरा मकान है। जहां उनके माता पिता होलसेल प्लास्टिक दुकान का संचालन करते हैं। रोज की तरह वो रात दुकान बंदकर खाना खाने अपने नयापारा स्थित पुराने मकान चलें गयें। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो कुंडी तोड़कर किसी अज्ञात चोर ने उनके घर पर रखें एलसीडी टीवी सेटअप बाक्स दुकान में रखे किराने के समान को पार कर दिया था

जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 25 हजार तक बताई जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस के ऑखों में धूलझोककर अपना हाथ साफ करने वाला चोर कब तक पुलिस के पकड़ में पहुँचता है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...