बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- जिले में आज मिले 120 नए संक्रमित, संक्रमण का दौर अपनी गति पर…शहरीय क्षेत्र से सर्वाधिक मरीज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में रविवार को 120 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 86 संक्रमित शहर के हैं। वहीं, अलग-अलग विकासखंड में 34 नए संक्रमित की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। रविवार को बिल्हा विकासखंड में 9 , कोटा में 11, मस्तूरी में 1 और तखतपुर विकासखंड में 13 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, जिले के विभिन्न हिस्सों में 62 पुरूष और 58 महिला संक्रमित मिले हैं। जिन्हे मिलाकर अब जिंले में कुल संक्रमितों की संख्या 17075 हो गई है। नए संक्रमित का शहर के अलग-अलग अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। पॉजिटिव मरीजो में मेडिकल स्टाफ,निजी कर्मचारी, रेलवेकर्मी, सीआरपीएफ जवान सहित अन्य लोगों शामिल है। शहर के नेहरू नगर, व्यापार विहार, आसमां सिटी, शुभम विहार, सकरी, ओमनगर जरहाभाठा, गोंड़पारा, मोपका, हर्ष किगडम सरकंडा, हाउसिग बोर्ड कालोनी चिल्हाटी, उसलापुर, अयोध्या नगर, तारबाहर, रेलवे कालोनी, ओम गार्डन नेहरू नगर, तारबाहर, नूतन कालोनी, क्रांति नगर, हेमूनगर, तिफरा, दुर्गा नगर लिगियाडीह, तेलीपारा रोड, राजेंद्र नगर, विनोबा नगर, विवेकानंद कालोनी, यदुनंदन नगर, बंगला यार्ड कालोनी, बहतराई, वसंत विहार में नए संक्रमित मिले हैं। इस बीच जिंले के 49 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जिनके साथ जिंले मे कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 15844 हो गई है। जबकि अब भी जिंले के 963 मरीज एक्टिव है। जिनका उपचार जारी है। 

मौत के मामले में मिली राहत..

जिंले में रविवार को एक भी पॉजिटिव मरीजो की मौत नही हुई है। इस आंशिक राहत से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सास ली है। वही अब जिंले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 268 है। दिसंबर महीने में यह दूसरी बार है जब मरीज के मौत की संख्या शून्य रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस...