मस्तूरी

मस्तूरी: शादी कार्यक्रम में फ़ूड पॉइजनिंग की घटना…1 दर्जन से अधिक आये चपेट में, 6 साल की मासूम ने तोड़ा दम

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा में एक शादी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 1 दर्जन से अधिक लोग फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए है, जिनमे से एक 6 साल की मासूम की मौत भी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भदौरा में कुर्रे परिवार में लड़की की शादी थी।

इसमें शामिल होने के लिए सरगवां के रिश्तेदार गोपाल टंडन अपनी पत्नी व बच्चों के साथ भदौरा आए थे। परिवार में 14 अप्रैल को बारात स्वागत करने की तैयारी चल रही थी। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मेहमानों का खाना चल रहा था। इस दौरान भोजन करने के बाद कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। फिर दूसरे दिन 15 अप्रैल की सुबह भी भोजन का इंतजाम था।

लेकिन, रिश्तेदारों और मेहमानों के खाना खाने के पहले ही तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद करीब दर्जन भर लोगों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इस दौरान धनीराम टंडन की 6 साल की बेटी सिद्धी की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया,

जहां से उसे प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिवार के पांच से छह सदस्यों का सिम्स में इलाज चल रहा है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। मंगलवार की रात बच्ची की मौत के बाद उसके शव को सिम्स लाया गया, जहां बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। प्रारंभिक जांच में फूड प्वाजनिंग से बच्ची की मौत होने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म...