बिलासपुर

कलमिटार- चचेही डेम में डूबे युवक आकाश की दूसरे दिन लोफंदी में मिली लाश…तेज बहाव में फंसने की आशंका,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – थाना कोटा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलमिटार चचेही डेम में डूबे युवक की लाश घटना के दूसरे दिन बाद बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के मिलन चौक निवासी आकाश पटेल 23 वर्ष रविवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने चचेही डेम गया था। नहाने के दौरान तेज बहाव में आकाश का संतुलन बिगड़ गया और वह गहराई में डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। पुलिस ने बताया था कि सोमवार सुबह गोताखोरों की टीम द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा,

लेकिन टीम के नहीं पहुंचने से परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। मृतक के परिजन डेम किनारे पूरी रात बेटे की सलामती की दुआ करते रहे, परंतु कोई खबर नहीं मिली। आखिरकार मंगलवार को कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में अरपा नदी के किनारे आकाश की लाश तैरती हुई मिली। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे परिवार में शोक की लहर है। आकाश के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...