तखतपुर

गांव में घुस आया जंगली भालू, वन विभाग की मदद से भालू को किया कब्जे में

कानन पेंडारी से से पहुंचे वन विभाग की टीम ने नेबुलाइजर की मदद से भालू को किया बेहोश

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

तखतपुर के पास ग्राम जूना पारा में रात को एक जंगली भालू घुस आया। गांव में भालू घुस आने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और गांव वाले इधर से उधर भागने लगे।कुछ लोग भालू के पीछे पड़ गए जिससे डर कर भालू पास के एक मकान में घुस गया। लोगों ने सबसे पहले भालू को खेत में देखा, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन भालू अपने बचाव में एक घर में घुस गया जिसके पश्चात वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। कानन पेंडारी से से पहुंचे वन विभाग की टीम ने नेबुलाइजर की मदद से भालू को बेहोश किया। घर में घुसे भालू को खपरैल की छत के ऊपर चढ़कर नेबुलाइजर से बेहोशी की दवा दागी गई ।बेहोश हुए भालू को वन विभाग ने अपने कब्जे में किया ।गांव में भालू के घुस आने की वजह से हालांकि कोई हानि नहीं हुई लेकिन लगातार सिमट रहे जंगल और जंगल में भोजन की कमी के चलते जंगली जानवर इसी तरह गांव की सीमा में घुस आते हैं जिससे ग्रामीणों के साथ उनकी जान को भी खतरा उत्पन्न हो रहा है

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी