तखतपुर

विदेशी शराब दुकान में अज्ञात चोरों का धावा, उड़ा ले गए लाखों की शराब…पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

तखतपुर – जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है, लगातार सुने घरों में ताले टूट रहे है, चोरियाँ हो रही है, लेकिन इस बार चोरों ने नया कारनामा किया है, अज्ञात चोरों ने विदेशी शराब दुकान को निशाना बनाया है और लाखों की शराब को चोरी कर रफ्फूचक्कर हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर बेलसरी के सरकारी विदेशी शराब दुकान में 28 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने गार्ड को पीछे के रूम में बंद कर दुकान का ताला तोड़ा और ब्रांडेड 2 लाख 2850 रुपए के कीमती शराब को चुरा के ले गए। मामले में दुकान के मैनेजर सुनील यादव ने तखतपुर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है,

जिसमें उसने बताया है कि सुबह दुकान ने चपरासी ने उसे चोरी की सूचना दी और जब वह शराब दुकान पहुँचा तो देखा स्टॉक में रखे कीमती शराब गायब थे। मामले में तखतपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी