रायपुर

पैरोल से वापसी बनी मुसीबत, कैदी मिल रहे पॉजिटिव…. जेल प्रशासन हुआ अलर्ट

रमेश राजपूत

रायपुर – कोरोना जो मनुष्य जीवन के लिए अभिशाप बन चुका है जिससे कब छुटकारा मिलेगा ये किसी को पता नही है। कोरोना के चलते सभी परेशान है। वही कोरोना को देखते हुए कई बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था, जिनकी वापसी के दौरान रायपुर सेंट्रल जेल में पैरोल से लौटे चार बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आ गई, जिससे यहां हड़कंप मच गया है। वही पॉजिटिव पाए गए संक्रमितों का इलाज सेंट्रल जेल के अंदर बनाए गए कोविड-19 वार्ड में चल रहा है।बतादें पैरोल की तिथि समाप्त होने के बाद 31 दिसंबर और एक जनवरी को तकरीबन 150 बंदी जेल लौटे और जब उनका कोरोना टेस्ट हुआ तो उनमें से चार बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आ गई जिससे जेल प्रशासन में सकते में आ गया है। गौरतलब है कि मार्च से नवंबर तक रायपुर जेल से 3,224 बंदी पैरोल में छोड़े गए थे। पैरोल की तारीख खत्म होने के बाद लौटने वाले बंदियों ने जेल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश भर से 20 हजार बंदी पैरोल में छोड़ गए थे। कोरोना काल से ही जेल प्रशासन लगातार सतर्क है। प्रत्येक दिन आने वाले कैदी और बंदियों की पहले कोरोना जांच होती है। उसके बाद ही उन्हें अंदर भेजा जाता है। सेंट्रल जेल रायपुर में कोविड-19 के आठ वार्ड बनाए गए हैं, जिसमें कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। वही पैरोल मामले में रायपुर सेंट्रल जेल के डीआइजी केके गुप्ता ने बताया कि जेल प्रशासन ने कोरोना पाजिटिव बंदियों के इलाज की पूरी तैयारी कर रखी है। जेल परिसर में ही आठ कोविड-19 वार्ड बनाए गए हैं, जहां पैरोल से लौटे चार कोरोना पाजिटिव बंदियों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...