बिलासपुर

शहर में फिर चाकूबाजी की घटना, एक युवक की हालत गंभीर… वही आरोपी फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के करबला का है जहाँ शनिवार की सुबह आपसी विवाद में मोहल्ले में रहने वाले दो युवकों ने एक युवक को चाकू मार दिया, वही हमले में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार करबला में रहने वाले रमन खटीक को आज सुबह दो युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया,वही घायल युवक के परिजनों की माने तो मोहल्ले में रहने वाले शुभम और सुरज ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बहरहाल इस मामले में अभी ये स्पष्ट नही हो पाया है कि आरोपियों ने किस वजह से चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है इसका पता नही चल सका है। जिसकी जांच अब सिटी कोतवाली पुलिस कर रही है जिसके बाद ही सच से पर्दा उठ सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी