बिलासपुर

अरपा से रेत उत्खनन रोकने अभियान की शुरुआत, जल स्तर बचाने रेत उत्खनन रोकना अनिवार्य….निकाली गई बाइक रैली

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– अरपा नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ शनिवार को अरपा अर्पण समिती के सदस्यों ने बाइक रैली निकाली। रैली का आयोजन अरपा अर्पण महाभियान के द्बारा किया गया। अरपा अर्पण महाभियान समिति के श्याम मोहन दुबे ने बताया कि अरपा मैया मे लच्छनपुर से देवरीखुर्द तक हो रहे रेत उत्खनन को बंद कराने हेतु अरपा अर्पण महाअभियान समिती द्बारा लगातार प्रशासन से मांग की जा रही है। फिर भी उत्खनन बंद नहीं हुआ है। ज्ञात हो की अरपा मैया मे रेत रहने से ही अरपा मैया मे जल संधारण की क्षमता बनी रहती है और जल स्तर ऊपर आता है।

रेत ना रहने से प्रत्येक वर्ष की भांति लाखों गैलन पानी बरसात मे शहर से बहकर शिवनाथ से होकर बह जाता है और शहरवासी पेयजल के लिए फ़रवरी माह से ही त्राही त्राही करने लगते है। बाइक रैली सुबह 9 बजे मां सर्वेश्वरी आश्रम के पास फ़ेस 3 से आरंभ होकर कोनी, लोधीपारा, शिवघाट, महामाया चौक, नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट मे पहुँची। जहां समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए अरपा नदी में हो रहें रेत उत्खनन को बंद कराने की मांग की।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत