बिलासपुर

जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा…महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के ईमलीभाठा में एक महिला को सोने-चांदी के जेवर का डिजाइन बाहर भेजकर बदले में पैसे दिलाने का झांसा देकर अज्ञात महिला गहने लेकर फरार हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शिव शक्ति मंदिर के पास ईमलीभाठा, बंधवापारा निवासी सरस्वती गृहणी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 12 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान एक अज्ञात महिला उनके घर पहुंची और बातचीत के दौरान पूछा कि उनके पास सोने-चांदी के जेवर हैं या नहीं। महिला ने जेवर होने की बात बताई तो आरोपी महिला ने कहा कि वह जेवर का डिजाइन बाहर भेजेगी। इसके बदले उन्हें पैसे मिलेंगे और जेवर वापस कर दिए जाएंगे।
महिला की बातों में आकर सरस्वती ने अपना मंगलसूत्र, गले का फरवाला लॉकेट, कान के जेवर और पायल उसे दिखा दिए। आरोप है कि बातचीत के दौरान अज्ञात महिला ने उन्हें अपनी बातों में उलझाए रखा और मौका पाकर सभी जेवर समेटकर वहां से निकल गई। बाद में जब पीड़िता ने जेवरों की तलाश की तो वे नहीं मिले। चोरी गए सोने-चांदी के जेवरों की कुल कीमत करीब 31 हजार रुपये बताई गई है। आसपास तलाश करने के बाद भी महिला का पता नहीं चलने पर पीड़िता ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब अज्ञात महिला की पहचान और तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,