मस्तूरी

मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद…लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में रविवार रात स्थानीय बिदर त्योहार के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गतौरा के वार्ड नंबर 19 स्थित जनक पहरी पारा में रविवार को बिदर त्योहार मनाया जा रहा था। रात करीब 9 बजे के आसपास किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने व्यासनारायण राठौर 60 वर्ष उनके बड़े बेटे रवि कुमार राठौर 36 वर्ष और छोटे बेटे शैलेश कुमार राठौर 30 वर्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने शैलेश कुमार राठौर का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं व्यासनारायण राठौर और रवि कुमार राठौर का उपचार जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सोमवार को पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, एसडीओपी सुदीप सरकार और मस्तूरी थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों समेत करीब 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर विवाद की वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

स्थानीय पर्व के बीच हुई इस हिंसक घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क...