बिलासपुर

बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष…लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के छोटी कोनी में गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हाथ-मुक्का, डंडे व पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में कई महिलाओं को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, संतोषी नेताम ने शिकायत में बताया कि 19 सितंबर की शाम करीब 7.30 बजे वह अपनी भाभी पूनम मरावी, कल्पना मरावी, प्रिया मरावी, दीक्षा मरावी, शिमरन मरावी, किरण मरावी और आरोही मरावी के साथ ठाकुर देव मंदिर के पास गणेश पंडाल में प्रसाद के लिए खिचड़ी बना रही थीं। इसी दौरान राम विलास साहू, सुकृता साहू, गीता साहू सहित अन्य लोग पहुंचे और सड़क घेरने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और डंडे, पत्थर व हाथ-थप्पड़ से मारपीट की। घटना में सात महिलाओं को चोटें आईं तथा कल्पना मरावी का मोबाइल भी तोड़ दिया गया।
वहीं दूसरे पक्ष की सुकृता साहू ने शिकायत में बताया कि करीब 20 दिन पहले नगर निगम ने संतोषी नेताम, पूनम मरावी सहित अन्य लोगों का कथित अवैध कब्जा हटाया था। इसके बावजूद उनके घर के सामने आने-जाने के रास्ते पर गणेश पंडाल बनाकर रास्ता घेर दिया गया था। घेरा हटाने की बात कहने पर विवाद हुआ और उनके साथ मारपीट की गई। इस पक्ष की सुकृता साहू, गीता साहू और छोटी साहू को भी चोटें आई हैं।कोनी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज,