पचपेड़ी

पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत

उदय सिंह

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग छात्र की मौत हो गई वही 3 अन्य साथी सामान्य रूप से घायल हुए है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहर्सी के बाजार चौक स्थित मोंगरा नामक तालाब के पास शनिवार शाम गांव के ही 4,5 युवक घूमने गए हुए थे जहां अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी तभी वहां मौजूद युवकों ने बिजली और बारिश से बचने तालाब के पास स्थित मंदिर में शरण लेने दौड़ लगाई तभी ऊपर से आकाशीय बिजली गिर गई जिससे पास में मौजूद उत्तम कौसले पिता रामाधार कोसले उम्र 16 वर्ष बगल में सतीश कोसले, दिनेश कुमार, और राजेश कुमार चारों लोग झुलस गए जिसमें से उत्तम कौसले ज्यादा चपेट में आया और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई वही घायल अन्य साथियों की स्थिति सामान्य है और सभी उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ...