कोरबा

बहन की अस्मत पर भाई ने डाली बुरी नज़र, दुष्कर्म की कोशिश करने पर हुई शिकायत…रिश्ते की पवित्रता को किया कलंकित

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले में एक बार फिर रिश्ते को तारतार करने देने वाली खबर सामने आई है जिसमे एक भाई ने अपनी ही बहन को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की है। ये पूरा मामला शहर के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है जंहा रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती के साथ 6 साल से उसका सगा भाई छेड़छाड़ कर रहा था, वही गुरुवार की शाम युवती के माता-पिता जब बाजार गए थे। उसी दौरान युवक ने फिर अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन जैसे तैसे युवती ने रिश्ते को कलंकित होने से बचा लिया, और जब परिजन बाजार से लौटे तो पीड़िता ने उन्हें सारी बात बताई, जिसके बाद परिजन युवती के साथ कोतवाली थाना पहुंचे, जहां पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रिश्ते को किया कलंकित

भाई बहन का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है पर इस बदलते दौर में जब भाई ही अपनी बहन पर गंदी नज़र रखे तो वो कैसे सुरक्षित रहेगी,बताया जा रहा है कि पीड़िता जब 16 साल की थी, तब आरोपी भाई ने उसे छूने के बहाने छेड़छाड़ शुरू की थी। पहले वह समझ नहीं पाई, लेकिन जब हरकते बढ़ने लगी तो उसने उसे ऐसी हरकत करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना और अक्सर छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने परिजन को बताया उन्होंने ने भी उसे समझाया था। नहीं मानने पर उसे 3 साल तक गरियाबंद भेज दिया गया था, जहां से लौटने के बाद फिर से युवक वैसी हरकत करने लगा। इससे परिजन भी परेशान थे। गुरुवार को युवक के हद से आगे बढ़ने की कोशिश पर वे पीड़िता को साथ लेकर रिपोर्ट लिखाने पुलिस थाना पहुंचे।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...