बिलासपुर

कार स्टंटबाजी:- कार चालक की हुई पहचान, काटा गया 10800 का जुर्माना, लायसेंस भी होगा रद्द… यातायात पुलिस लगातार कर रही जागरूक और कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यातायात निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा वाहनों में स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है 2 दिन पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक कार में व्यक्ति द्वारा स्टंट करते हुए गाड़ी नंबर सहित दिखाई दे रहा है जिसके खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई थी परंतु जिस सामने की कार से स्टंट करते हुए वीडियो बनाया गया था उस कार का नंबर नहीं आ पाने से वीडियो में दिख रहे लड़कों की लगातार तलाश की जा रही थी,

जिसे आज पता कर कार स्विफ्ट डिजायर क्रमांक CG 10 BM 0357 सहित थाना यातायात तलब किया गया जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज गढ़वाल पिता अलग गढ़वाल उम्र 22 वर्ष निवासी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर का होना बताया बताया जो 2 दिन पूर्व कोटा गनियारी रोड में अत्यधिक गति से चलते हुए कार के दरवाजा से बाहर निकल कर स्टंट करते हुए मोबाइल में रील बनाना स्वीकार किया जिसे एम व्ही एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत ₹10800 की चालानी कार्रवाई कर पृथक से ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु आरटीओ बिलासपुर को पत्र भेज कर विधिवत कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब