बिलासपुर

बाबू और चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर 29 लाख 40 हजार रुपए की धोखाधड़ी… पीड़ितों ने दर्ज कराई शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एक बार फिर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाज ने 9 लोगों को अपना शिकार बना कर 29 लाख 40 हजार रुपए थी धोखाधड़ी की गई, वही इस मामले में बाक़ायदा एग्रीमेंट भी बनवाया गया है, जिसके आधार पर ही पीड़ितों ने पुलिस के पास शिकायत करते हुए अपने पैसे वापस दिलाने और धोखेबाज करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी सुशील कुमार साहू पिता काशी राम साहू,सुशील कुमार साहू पिता काशी राम बिलासपुर  उत्तम साहू पिता घासीराम साहू बिरगहनी, चांदी देवांगन पति राधेश्याम चाम्पा, इन्द्रकुमार कर्रे पिता भागीरथी पिपरतराई, गणेश कुमार पिता कृष्ण कुमार टेकारी, रवि कुमार यादव पिता रामकुमार यादव मस्तुरी, राकेश कुमार पिता रामकुमार यादव मस्तुरी, विषेसर लाल देवांगन पिता जवाहर लाल बिलासपुर और वेद प्रकाश वर्मा पिता नंदवर्मा रायपुर की पहचान शैल विहार मंगला निवासी कपिलेश्वर पूरी गोस्वामी पिता गुरुदत्त गोस्वामी उम्र 33 वर्ष से हुई जिसने अपनी पहुँच मंत्रालय में होने का झांसा देते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और सभी से कुल 29 लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। शातिर आरोपी ने बाकायदा बाबू की पोस्ट के लिए 7 लाख रुपए और चपरासी की पोस्ट के लिए 6 लाख रुपए प्रति व्यक्ति के अनुसार पैसों की डिमांड की थी, जिसमे एडवांस के रूप में पहले 2 से 3 लाख रुपए लिए थे। वही इस लेन देन को लेकर एक एग्रीमेंट भी तैयार प्रार्थीयो के द्वारा कराया गया था, जिसमे काम न होने या पैसे नही लौटाने पर संपत्ति कुर्क कर रकम की वसूली करने की बात दर्ज है। इसके बाद भी आरोपी ने सभी को ऐसे भरोसे में लिया जैसे वह सच बोल रहा हो। लेन देन के लगभग 1 साल बाद भी जब नौकरी नही लगी तो पीड़ितों को अपने साथ ठगी और धोखाधड़ी का अहसास हुआ, जिसके बाद सभी ने इस मामले की शिकायत आईजी से की और अब इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...