बिलासपुर

नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, युवक के कब्जे से नाबालिग को सकुशल किया गया बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा के ले जाने वाले आरोपी को पकड़ने में बिल्हा पुलिस को सफलता मिली है। बिल्हा पुलिस ने काफी कम समय मे ही गायब नाबालिग लड़की को बरामद कर बलात्कार और अपहरण के आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र में 25 जनवरी को प्रार्थी के परिजनों ने नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से बिल्हा पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जहाँ जांच में पथरिया निवासी तरुण घृतलहरे के ऊपर शक हुआ। जब पुलिस ने गभीरता से जांच की तो पता चला कि तरुण ही नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। जहाँ वह तिफरा बस स्टैंड से शहर छोड़ कर बाहर जाने के फिराक में थे। इसी बीच पुलिस ने मौके पर दबीश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके साथ गुमशुदा नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद किया है। बहरहाल इस पूरे मामले में नाबालिग लड़की को घरवालो के सुपुर्द कर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
“भाई छोड़ने क्यों नहीं आया?”… ताने से शुरू हुआ विवाद, मायके से लौटी पत्नी का पति ने कैंची से काटा गल... 7.87 लाख की ठगी का मामला... फर्जी बिल और ई-वे बिल भेजकर कारोबारी को लगाया चूना, VIDEO:- कोतवाली थाना से चंद कदम दूर गोलबाजार के कपड़ा दुकान में चोरी… शेड काटकर घुसा चोर, पुलिस के ल... मस्तूरी:-जमीन बंटवारे ने भाइयों को बनाया दुश्मन...हक की लड़ाई में सभी हुए लहूलुहान, कुल्हाड़ी, रॉड, फ... न्यायधानी में बेखौफ गांजे की सप्लाई...ई रिक्शा में लोड 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, मटिय... फार्म हाउस के बाद अब सिल्वर रिसॉर्ट में सजी थी जुए की महफिल...कोटा पुलिस की रेड में 5 जुआरी धराए, जांजगीर-चांपा पुलिस का एक्शन प्लान... तबादले के साथ गठित हुई माइनिंग टास्क फोर्स, अवैध रेत उत्खनन पर... शराब पीने से मना करने पर वृद्ध मां की हत्या... बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी किया जानलेवा हमला, प्रेमिका के सामने टोका तो लौटा चाकू लेकर...कारोबारी पर हमला कर हुआ फरार, बिलासपुर VIDEO:- गतौरी के वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में जुआ पर पुलिस की बड़ी रेड, फार्म मालिक समेत 8 ...