कोटा

फार्म हाउस के बाद अब सिल्वर रिसॉर्ट में सजी थी जुए की महफिल…कोटा पुलिस की रेड में 5 जुआरी धराए,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना पुलिस ने रविवार देर रात पीपरतराई स्थित सिल्वर रिसॉर्ट में दबिश देकर जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश की गड्डी और जुए में इस्तेमाल सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कोटा पुलिस को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पीपरतराई स्थित सिल्वर रिसॉर्ट में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से अखिलेश देवांगन, युगल देवांगन, शांत प्रकाश देवांगन, पुष्पराज देवांगन और विहान देवांगन को जुआ खेलते पकड़ा। सभी आरोपी जूना बिलासपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई के दौरान फड़ से 6300 रुपये तथा आरोपियों के पास से 2480 रुपये नगद जब्त किए गए। इस तरह कुल 8780 रुपये बरामद हुए। साथ ही 52 पत्ती ताश और एक कपड़े की चादर भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...