जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा पुलिस का एक्शन प्लान… तबादले के साथ गठित हुई माइनिंग टास्क फोर्स, अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किए, पहले आदेश में प्रशासनिक दृष्टिकोण से तीन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया गया है। निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे को थाना प्रभारी नवागढ़ से रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। वहीं यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय को नवागढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सउनि सियाराम यादव को थाना नवागढ़ से स्थानांतरित कर थाना बहनीडीह पदस्थ किया गया है। वही दूसरे आदेश में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए Illegal Mining Task Force का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स का पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप करेंगे।

जांजगीर मुख्यालय से संचालित होने वाली इस टीम में दो अलग-अलग टास्क फोर्स बनाई गई हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। टीम अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर संबंधित थाना प्रभारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करेगी। साथ ही निगरानी के लिए ड्रोन का भी उपयोग किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...