बिलासपुर

“भाई छोड़ने क्यों नहीं आया?”… ताने से शुरू हुआ विवाद, मायके से लौटी पत्नी का पति ने कैंची से काटा गला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी पर कैंची से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ओमनगर जरहाभाठा निवासी प्रार्थिया सूरजा सूर्यवंशी घरेलू कामकाज कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि स्कूल की छुट्टियों के कारण वह बच्चों को लेकर अपने मायके गई हुई थीं। 17 मई को मायके से वापस ससुराल लौटने के बाद से ही उनके पति ईश्वर सूर्यवंशी उन्हें ताने देते हुए विवाद कर रहे थे। आरोपी पति बार-बार यह कहकर झगड़ा कर रहा था कि तेरा भाई तुझे छोड़ने क्यों नहीं आया। पीड़िता ने बताया कि इसी बात को लेकर 18 मई की रात करीब 8 बजे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर ईश्वर सूर्यवंशी ने कैंची से उनके गले पर हमला कर दिया। हमले से गले के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। महिला के शोर मचाने पर ऊपर किराये से रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला को अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी ईश्वर सूर्यवंशी के खिलाफ धारा 118(1), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,