बिलासपुर

VIDEO:- कोतवाली थाना से चंद कदम दूर गोलबाजार के कपड़ा दुकान में चोरी… शेड काटकर घुसा चोर, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले गोलबाजार क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि घटना सिटी कोतवाली थाना से चंद दूरी पर हुई, जहां अज्ञात चोर ने कपड़ा दुकान की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और नगदी पार कर दी। घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गोलबाजार स्थित नेशनल होजियरी कपड़ा दुकान के संचालक अब्बास वनक निवासी जुनी लाइन बिलासपुर ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी के अनुसार वह 16 मई की रात करीब 9:30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 17 मई की सुबह लगभग 10 बजे जब वह दुकान पहुंचे और शटर खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान की टिन शेड टूटी हुई थी और गल्ले का लॉक भी टूटा मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें रात करीब 2:16 बजे अज्ञात चोर दुकान की छत पर चढ़कर टिन काटते हुए अंदर प्रवेश करते दिखाई दे रहा है।

चोर ने बड़ी सफाई से गल्ले का लॉक तोड़ा और उसमें रखी करीब 25 हजार रुपये की बिक्री रकम चोरी कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए)-बीएनएस और 331(4)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाना क्षेत्र के बेहद संवेदनशील इलाके और पुलिस थाना से बेहद करीब स्थित दुकान में चोर इतनी बेखौफ तरीके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इससे साफ है कि चोरों में पुलिस का डर कम होता नजर आ रहा है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...