बिलासपुर

न्यायधानी में बेखौफ गांजे की सप्लाई…ई रिक्शा में लोड 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी,

उदय सिंह

बिलासपुर – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस और एसीसीयू टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना सरकंडा की मोपका चौकी पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो इलेक्ट्रिक ऑटो से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से करीब 90 किलो गांजा जब्त किया गया है। जब्त मादक पदार्थ और वाहनों की कुल कीमत लगभग 46 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 17 और 18 मई 2026 की दरम्यानी रात करीब 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से दो इलेक्ट्रिक ऑटो में कुछ महिलाएं सीपत की तरफ जा रही हैं, जो अपने साथ भारी मात्रा में गांजा प्लास्टिक की बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों में छिपाकर ले जा रही हैं। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस, मोपका चौकी स्टाफ, गवाहों और एसीसीयू टीम ने बिलासपुर-सीपत रोड स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर दोनों ऑटो को रोका।

तलाशी के दौरान पुलिस को आठ प्लास्टिक बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों में छिपाकर रखा गया 86 पैकेट गांजा मिला, जो खाकी टेप से लिपटा हुआ था। सभी पैकेटों का कुल वजन लगभग 90 किलोग्राम निकला। पुलिस ने मौके से दो इलेक्ट्रिक ऑटो क्रमांक CG 10 BS 7574 और CG 10 CC 3813 भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अशोक बाई, नंद कुमारी, लक्ष्मी शिकारी, द्रोपती शिकारी, ग्यास बाई, गंगा सिंह, रम्मती शिकारी और इंद्राणी शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम मटियारी और थाना सीपत क्षेत्र की रहने वाली बताई गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 716/26 के तहत धारा 20बी और 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...