बिलासपुर

बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे नगरीय निकाय मंत्री, दी 96 लाख 68 हज़ार की सौगात,,,इस क्षेत्र में बनेगी चमचमाती सड़क

रमेश राजपूत

बिलासपुर-शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय व श्रम मंत्री डॉ शिव डहरिया के साथ महापौर रामशरण यादव ने 96 लाख 68 हजार रुपए की लागत से सरकंड़ा वार्ड क्रमांक 59 शहीद मंगल पांडे नगर, 60 कपिल नगर, 61 पं. देवकी नंदन दिक्षित नगर ,62 शास्त्री नगर में रोड़ डामरीकरण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। ये सड़क सरकंड़ा क्षेत्र में हुंडई शोरुम से राजस्व कॉलोनी तक बनाई जाएगी।

नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरीया ने मोपका वार्ड क्रमांक 47 सतनामी समाज के परिवारिक सम्मेलन में शामिल हुए। मंत्री डहरीया ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में युवको का अहम योगदान रहता है। उन्होने कहा कि जो फिजूल खर्च होता है। उसे न कर बच्चों की पढ़ाई में योगदान करें। सभी शिक्षित हो शिक्षित समाज से ही अच्छे देश का निर्माण होता है। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि बाबा घासीदास के मार्ग पर सभी को चलना चहिए सतनामी समाज के सम्मेलन में आए भाइयों और बहनोंं को समाज में अच्छे कार्यक्रमों में आगे आने की बात कही।

बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सभापति शेख नजीरुद्दीन , जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने भी सतनामी समाज द्बारा आयोजित सम्मेलन की तारिफ की इस दौरान वार्ड क्र मांक 47 के पार्षद मुन्ना यादव, 48 के पार्षद कुमारी नंदनी दर्वे ने मोपका में सीसी रोड़ बनाने की मांग की कार्यक्रम में एमआईसी मेंबर अजय यादव, जुगल किशोर गोलय, सीताराम जायसवाल, राजेश शुक्ला, श्याम पटेल, सुरेश टंडन, मनीष गढ़ेवाल, संध्या तिवारी, विजय पांडे, अब्दूल इंब्राहिम , जावेद मेमन, अभय नारायण राय, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक अग्रवाल, विनोद साहू, पंचराम सूर्यवंशी सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...