जगदलपुर

नही थम रहे सड़क हादसे,,भीषण सड़क हादसे में 9 की गई जान,,एक दर्जन से अधिक घायल,,

रमेश राजपूत

जगदलपुर.-पड़ोसी प्रांत ओड़िशा के मुरताहांडी गांव में दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे बस्तर जिले के कलचा गांव निवासी पिकअप सवार 9 लोगों की हादसे में मौत हो गई. हादसे के वक्त पिकअप में 50 से अधिक लोग सवार थे. सीमाई सूबे ओड़िशा के पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक नगरनार पीएस के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक महत्व के कलचा गांव के एक ही कुनबे के लोग दशगात्र में शामिल होने ओड़िशा के मुरताहांडी गए हुए थे.

यहां से देर शाम लौटते वक्त मुरताहांडी और आमगांव के बीच यह हादसा हुआ. तेज रफ्तार पिकअप के ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से खो गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गया, जिससे सवार लोगों में से कई नीचे दब गए. पिकअप में महिलाएं भी सवार थीं और हादसे के बाद मौके पर ही 9 लोगों ने दम तोड़ दिया. मृतकों में अधिकतर महिलाएं शामिल बताई गई हैं.

नगरनार पुलिस को खबर नहीं

बस्तर और ओड़िशा की सीमा पर अंतिम थाना नगरनार पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. एसएचओ ने बताया कि उन्हें भी हादसे के बारे में खबर मिली है, लेकिन घायलों को इलाज के लिए कहां ले जाया जा रहा है, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि ओड़िशा के पुलिस अफसरों से संपर्क साधने की कोशिश हो रही है. इधर दुर्घटना की खबर के बाद कलचा गांव में मातम पसर गया.

ओवरलोड हादसे की वजह

हादसे की वजह मालवाहक में ओवरलोड है. अनियंत्रित होने की वजह से वाहन पलटा और सवार लोगों में से 9 की मौत हो गई. मृतकों में अधिकतर महिलाएं हैं. घायलों में से कुछ की स्थिति बेहद गंभीर है. कैजुएलिटी बढ़ सकती है.

बस्तर से अफसर रवाना

एसडीएम और तहसीलदार को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया है. ओड़िशा के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से संपर्क साधने कहा गया है ताकि घायलों को तत्काल इलाज मिल सके.

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...