बिलासपुर

छोटी बहन के पति ने बनाया दुष्कर्म का शिकार, रिश्ते हुए फिर शर्मसार….शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – पीड़िता द्वारा थाना सिरगिटटी में एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में कपड़ा दुकान चलाती है एवं उसकी लड़की घर में ही ब्युटी पार्लर चलाती है। प्रार्थीया की छोटी बहन जो वर्ष 2010 में आरोपी नागेश चंद महौत से प्रेम विवाह किया था , प्रार्थीया की छोटी बहन अपने पति के साथ जीनत विहार बिलासपुर में किराये के मकान में रहते थे । प्रार्थीया की बहन और दामाद आरोपी नागेश चंन्द्र महौत दोनो का प्रार्थीया के घर आना जाना था । दिनांक 21.04.2019 के दोपहर करीब 01:00 बजे प्रार्थीया अपने घर के ब्यूटी पार्लर में अकेली थी उसी समय प्रार्थीया की बहन दामाद आरोपी नागेश चंद महौत पानी पीने के बहाने से ब्यूटी पार्लर के अंदर गया और प्रार्थीया के साथ जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया तथा घर में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा जिस पर प्रार्थीया द्वारा डर एवं लोकलाज के भय के कारण उक्त घटना की बात किसी को नही बतायी थी । जब प्रार्थीयां दिनांक 01.03.2021 को चिरमिरी के न्यायालय में अपने निजी कार्य हेतु गयी थी तो वहां आरोपी नागेश चन्द्र महौत पहले से मौजूद था जो प्रार्थीया से मिला तो प्रार्थीया के साथ पुनः शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव बनाने लगा जिससे प्रार्थीया परेशान होकर उसके साथ घटित हुये घटना की बात अपने पति , बडे भाई  एवं भाभी को बतायी है , जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिरगिटटी में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उक्त घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को दिया गया जिनके निर्देशन पर थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह के द्वारा तत्काल थाना से टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चिरमिरी रवाना किया गया जहां से आरोपी को  हिरासत में लेकर थाना लाये एवं घटना के संबंध में पुछताछ किया गया, जहाँ प्रार्थीया द्वारा दर्ज कराये गये रिपोर्ट के घटनाक्रम को सही होना कबूल किया, जिसे  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है । प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह , सहायक उपनिरीक्षक जीवन जायसवाल , प्रधान आरक्षक प्रवीण पाण्डेय , आरक्षक मनीष सिंह , महिला आरक्षक अनिता भगत एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी